Science Q/A Class-06

इकाई-01, ” दैनिक जीवन में विज्ञान” कक्षा-06, विज्ञान भारती-I


अभ्यास प्रश्न– इकाई-01 – दैनिक जीवन में विज्ञान

Video Link- https://youtu.be/lv2clz4eFc4

1. सही विकल्प छाँटकर अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।

क. टेलीविजन का आविष्कारक है –

( i ) वोल्टा

( ii ) न्यूटन

( iii ) सी. वी. रमन

( iv ) जॉन लोगी बेयर्ड 

ख. वैज्ञानिक विधि का चरण नहीं है –

( i ) जिज्ञासा

( ii ) परीक्षण

( iii ) सिद्धान्त 

( iv ) निरीक्षण

ग. भारतीय वैज्ञानिक हैं –

( i ) एडीसन

( ii ) मैडम क्यूरी

( iii ) गैलिलियो

( iv ) हरगोविन्द खुराना 

घ. ओजोन पर्त में छिद्र का कारण है –

( i ) जल प्रदूषण

( ii ) ध्वनि प्रदूषण

( iii ) वायु प्रदूषण 

( iv ) इनमें से कोई नहीं

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

क. दो भारतीय और दो विदेशी वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।

उत्तर – दो भारतीय वैज्ञानिक:- 1. जगदीश चंद्र बोस। 2. सर सी. वी. रमन

दो विदेशी वैज्ञानिक:- 1. थॉमस अल्वा एडिशन। 2. एडवर्ड जेनर

ख. विज्ञान के दुरूपयोग से होने वाली दो समस्याओं को लिखिए।

विज्ञान के दुरुपयोग से होने वाली दो समस्याएं:-

1.रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशक दवाओं के अनुचित प्रयोग से मृदा प्रदूषण एवं जल प्रदूषण हुआ है।

2.तीव्र ध्वनियाँ उत्पन्न करने वाले संगीत, लाउडस्पीकर आदि से ध्वनि प्रदूषण उत्पन्न हो रहा है जिससे मानव मस्तिष्क पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।

3. निम्नलिखित में स्तम्भ (क) व स्तम्भ (ख) से मिलान कीजिए –

विज्ञान कक्षा 6 इकाई 1 - दैनिक जीवन में विज्ञान मिलान करो

4. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

क. एडुसेट एक दूरस्थ शैक्षणिक उपग्रह है।

ख. वायुयान वायु यातायात का साधन है।

ग. यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मृदा एवं जल प्रदूषण होता है।

घ. सुश्रुत प्राचीन काल में महान शल्य चिकित्सक थे।

ड. हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराया गया था।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए –

क. दूर देशों की घटनाओं की सचित्र जानकारी देने वाला साधन का नाम लिखिए?

उत्तर:- टेलीविजन

ख. विद्युत बल्ब के आविष्कारक ?

उत्तर: थॉमस अल्वा एडिशन

6. किन्हीं दो अन्तरिक्ष वैज्ञानिकों के नाम लिखिए।

उत्तर:- 1.विक्रम साराभाई। 2. कल्पना चावला।

7. चिकित्सा के क्षेत्र में वर्तमान में क्या प्रगति हुई है।

उत्तर:- वर्तमान में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, इन्डोस्कोप आदि मशीनों के द्वारा जटिल रोगों का इलाज आसान हो गया है।

8. वर्तमान समय में संचार माध्यम के साधन क्या-क्या हैं।

उत्तर:- वर्तमान समय में संचार माध्यम के निम्नलिखित साधन हैं- मोबाइल, कंप्यूटर, इंटरनेट,ईमेल, टेलीफोन, फैक्स, आदि।

प्रोजेक्ट कार्य

भारतीय एवं विदेशी वैज्ञानिकों की फोटो को एकत्र करके उनके योगदान को अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।

आपके विचार से विज्ञान के दुरुपयोग से होने वाली समस्याएँ क्या हैं, अपनी अभ्यास पुस्तिका में लिखिए।

उत्तर – विज्ञान के दुरुपयोग से होने वाली दो समस्याएं:-

1.पर्यावरण प्रदूषण: विज्ञान के आविष्कारों का गलत इस्तेमाल पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहा है।

2.हथियार: विज्ञान ने हमें बहुत शक्तिशाली हथियार दिए हैं , जिनका गलत इस्तेमाल युद्ध और हिंसा को बढ़ावा देता है।


Leave a Reply

Back to top button