बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

यूपी में 37% छात्रों की अपार आईडी नहीं बनी


यूपी में 37% छात्रों की अपार आईडी नहीं बनी

लखनऊ। यूपी में अभी 37.41 प्रतिशत छात्रों की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनना बाकी है। कुल 4.24 करोड़ छात्रों की अपार आईडी बनाई जानी है और अभी तक 2.65 करोड़ की ही आईडी बनी है। अभी 1.58 करोड़ की आईडी बननी है। अपर मुख्य सचिव बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अपार आईडी बनाने में देरी पर नाराजगी जताई है। अपार आईडी में प्रत्येक विद्यार्थी का 12 अंकों का एक यूनिक आईडी नंबर होगा, जिससे उसकी ट्रैकिंग आसानी से की जा सकेगी। बीच में पढ़ाई छोड़ने पर इससे पता चल जाएगा। ड्राप आउट छात्रों को चिह्नित कर उन्हें फिर से विद्यालय में प्रवेश दिलाया जा सकेगा। यही नहीं छात्रों की शैक्षिक प्रगति व उपलब्धि की जानकारी इससे मिलेगी। फिलहाल अपार आईडी बनाने में जिले रुचि नहीं दिखा रहे हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button