बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

भीषण ठंड के चलते परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग


भीषण ठंड के चलते परिषदीय स्कूलों का समय बदलने की मांग

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में पड़ रही भीषण ठंड को देखते हुए परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय बदलने की मांग की गई है। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया जाए।


अभी विद्यालय का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक है। ऐसे में दूर-दराज क्षेत्रों में तैनात शिक्षकों को सुबह सात से आठ बजे तक विद्यालय जाने के लिए निकलना पड़ता है। घने कोहरे में वह किसी तरह विद्यालय पहुंच पाते हैं और छात्रों को भी कठिनाई होती है।

Related Articles

ऐसे में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाए।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button