दो कमिश्नर, दो जिलाधिकारी समेत नौ आइएएस अफसरों के तबादले

Prerna DBT App Download या अपडेट करने के लिए Click करे!   

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने नौ आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम बोबड़े को अपर मुख्य सचिव राज्यपाल बनाया गया है। अपर मुख्य सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी को अपर मुख्य सचिव प्राविधिक शिक्षा के पद पर तबादला किया गया है।

मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एमपी अग्रवाल को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पद पर नई तैनाती दी गई है। मंडलायुक्त बस्ती मंडल योगेश्वर राम मिश्र अब मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल होंगे। जिलाधिकारी सहारनपुर अखिलेश सिंह को प्रभारी आयुक्त बस्ती मंडल के पद पर भेजा गया है।

जिलाधिकारी बहराइच दिनेश चंद्र को जिलाधिकारी सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण मोनिका रानी को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है। निदेशक राज्य पोषण मिशन कपिल सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा सुभाष चंद्र शर्मा प्रतीक्षारत कर दिए गए है।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/IRUs0CxSY0d7zubM2XU1C9 टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Leave a Reply