8th Pay Commission: खत्म हुआ इंतजार! लॉन्च हुई 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट, मिले कई सवालों के जवाब; ये रहा URL

नई दिल्ली। 8वें वेतन आयोग पर अपडेट का इंतजार कर रहे लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है।
इस वेबसाइट के लॉन्च होने के साथ ही 8वें वेतन आयोग ने सरकारी मंत्रालयों , कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे है। इसके लिए वेतन आयोग ने MyGov पोर्टल के साथ साझेदारी की है। आप अपने सुझाव वेतन आयोग को दे सकते हैं।
वेतन आयोग ने अपनी नई वेबसाइट पर एक पोस्ट करके बयान भी जारी किया है। वेतन आयोग ने अपने बयान में कहा कि 8वां केंद्रीय वेतन आयोग बेहतर जानकारी के लिए विचार/राय/इनपुट मांग रहा है। ये इनपुट MyGov.in वेब पोर्टल पर होस्ट किए गए 18 सवालों वाली प्रश्नावली के जरिए एक व्यवस्थित तरीके से मांगे जा रहे हैं।
वेतन आयोग ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि मंत्रालयों, विभागों, राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, सरकारी कर्मचारियों, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों, न्यायिक अधिकारियों, अदालतों के अधिकारियों/कर्मचारियों, नियामक निकायों के सदस्यों, सेवारत या सेवानिवृत्त कर्मचारियों के संघों या यूनियनों, पेंशनभोगियों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और व्यक्तियों से जवाब आमंत्रित किए जाते हैं।
क्या है 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट का URL?
8वें वेतन आयोग की वेबसाइट का URL- https://8cpc.gov.in/ है। इस पर क्लिक करके आप सीधे 8th Pay Commission की वेबसाइट पर जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर वेतन आयोग को लेकर जानकारी दी गई है।
वेतन आयोग ने 18 सवालों के जरिए मांगा सुझाव
वेतन आयोग ने 18 सवालों के जरिए कर्मचारियों से सुझाव मांगा है। अगर आप भी एक केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आप अपना सुझाव 8वें वेतन आयोग को भेज सकते हैं। कमीशन ने यह भी साफ किया कि जवाब देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
8वें वेतन आयोग के अनुसार, जवाब सबमिट करने की आखिरी तारीख सोमवार, 16 मार्च, 2026 है।
पे कमीशन ने कहा, “सभी जवाब MyGov पोर्टल के जरिए ही दिए जाने चाहिए। पेपर वाले फिजिकल जवाब, ईमेल या PDF जवाब पर कमीशन विचार नहीं करेगा।”
उनमें से कुछ सवाल नीचे दिए गए हैं जैसे-
- आर्थिक विकास, महंगाई और वित्तीय दबावों को देखते हुए 8वें CPC को कौन सा गाइडिंग फिलॉसफी अपनाना चाहिए?
- फिटमेंट फैक्टर को क्या दिखाना चाहिए और क्या हासिल करने का लक्ष्य रखना चाहिए?
- सेक्रेटरी जैसे टॉप अधिकारियों की सैलरी कैसे तय की जानी चाहिए?
- क्या इंक्रीमेंट एक जैसे होने चाहिए या अलग-अलग पे स्केल के हिसाब से अलग-अलग होने चाहिए?
ऑल इंडिया एनपीएस इंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- “भारत सरकार के द्वारा 8CPC की वेबसाइट चालू कर दी गई है। तमाम फीचर्स जैसे TOR ऑफिसबियरर्स, CPC गजट, पिछली रिपोर्ट्स आदि शो हो रहे हैं। हम सब कर्मचारियों के लिए ये खुशी की बात है। जल्द बैठकें भी शुरू हो सकती हैं। हम लगातार इसके लिए आवाज उठाते रहे हैं। हमें भरोसा है, पे कमीशन भी जल्द ही मिशन 200 दिन में रिपोर्ट तैयार करने में अपनी मंशा को कर्मचारी हित में जल्द स्पष्ट कर देगा। कल से हम जम्मू से इसके लिए कैंपेन शुरू कर रहे हैं और मध्य प्रदेश के सभी जिलों से इस बाबत माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन भी भेजे जाएंगे।”