69000 शिक्षक भर्ती: 22 अप्रैल को अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन, परिजन भी होंगे शामिल


69000 teachers Vacancy

69000 शिक्षक भर्ती: 22 अप्रैल को अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन, परिजन भी होंगे शामिल

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने 22 अप्रैल को राजधानी में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। इस बार अभ्यर्थियों के साथ उनके परिजन और विभिन्न संगठन भी शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि मामला लंबे समय से लंबित है और बार-बार तारीख मिलने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वे पिछले कई दिनों से ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया कि सभी जिलों में समन्वय बनाकर व्यापक स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


Exit mobile version