बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

परिषदीय विद्यालयों के 66 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार


परिषदीय विद्यालयों के 66 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

दो साल का सेवा विस्तार, 25-25 हजार रुपये नकद दिए जाएंगे, चयनितों की सूची जारी

लखनऊ। राष्ट्रीय और माध्यमिक के बाद बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर दी गई। इसके अनुसार परिषदीय विद्यालयों के 66 शिक्षकों को इस साल का राज्य अध्यापक पुरस्कार दिया जाएगा। हर जिले से एक शिक्षक को पुरस्कार देने का लक्ष्य था लेकिन 66 जिलों से ही शिक्षक शॉर्टलिस्ट हुए।

इन चयनित शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार, 25-25 हजार रुपये नगद, प्रमाण पत्र, सरस्वती की प्रतिमा व अंगवस्त्र दिया जाएगा। साथ ही परिवहन निगम की वसों में आजीवन निशुल्क यात्रा का भी लाभमिलेगा। बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से चयनित 66 शिक्षकों की सूची जारी की गई है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए शिक्षकों के साक्षात्कार बेसिक निदेशालय में राज्य चयन समिति के सामने 24 से 31 जुलाई और एक से 12 अगस्त के बीच किए गए थे।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button