Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

यूपी सरकार के इस विभाग में खाली है 5000 पद, जल्द निकलेगी भर्ती


यूपी सरकार के इस विभाग में खाली है 5000 पद,  जल्द निकलेगी भर्ती:

लखनऊ:- कुपोषण दूर करने वाला उत्तर प्रदेश सरकार का विवाह कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। विभाग में लगभग 5000 पद खाली हैं बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने सभी पदों को भरने की कारवाई शुरु करने के निर्देश दिए हैं।

विभाग 18 मंडलों में उपनिदेशक की तैनाती भी करेगा। विभाग में मुख्य सेविकाओं के 3737, कनिष्ठ सहायको के 538, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 222 और CDPO के 433 पद खाली है। इन में कुछ सीधी भर्ती तो कुछ प्रोन्नति से भरे जाने हैं। बीते दिनों की समीक्षा बैठक में मंत्री स्वाति सिंह ने पदों का ब्यौरा लिया तो पता चला कि अधिकारी सुनवाई नहीं करते हैं। उन्होंने खाली पदों को भरे जाने के लिए टाइमलाइन तलब की थी। लेकिन विभाग मैं नहीं दी। अभी तक केवल 106 सीडीपीओ के पद सीधी भर्ती से भरे गए हैं। मुख्य सेविकाओ के 50 फीसदी पदोन्नति और 50 फीसदी सीधी भर्ती से भरे जाते हैं। मुख्य सेविका के 375 पदोन्नत के हैं बाकी पद सीधी भर्ती के हैं।

2 साल से लंबित है भर्ती:-

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नति की व्यवस्था में संशोधन करते हुए परफॉर्मेंस का मापदंड भी रखें जाने के लिए दो वर्ष पहले राज्य मंत्री ने प्रस्ताव मांगा था। लेकिन अभी तक पता नहीं मिला है।


Exit mobile version