5 teachers in the election field || चुनावी मैदान में 5 शिक्षक दे रहे “राजनीति की परीक्षा”, जानिए…. कौन कहां से है प्रत्याशी

TelegramWhatsappFacebookEmailWordPressInstagram

आगरा:- आगरा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में छात्र छात्राओं को गणित, भूगोल, सैन्य विज्ञान, कृषि का पाठ पढ़ाने वाले 5 शिक्षक “चुनाव में परीक्षा” दे रहे हैं। आगरा कॉलेज के डॉ. एस पी सिंह बघेल, आरबीएस कॉलेज के डॉ. धर्मपाल सिंह, नारायण डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद के डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, श्री वार्ष्णेय कॉलेज अलीगढ़ के डॉ. ओमवीर सिंह और चित्रगुप्त कॉलेज मैनपुरी के डॉ. विजय नारायण विभिन्न विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। डॉ.एसपी सिंह बघेल  विज्ञान विषय के शिक्षक हैं वह आगरा के सांसद हैं केंद्र सरकार में राज्य मंत्री हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल सीट से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ भाजपा में चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं डॉ धर्मपाल सिंह गणित विषय के शिक्षक हैं वह पहले भी दो बार विधायक रह चुके हैं इस बार भाजपा की ओर से एत्मादपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं।

विधानसभा की इन सीटों पर भी शिक्षक दावेदार

डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान कृषि विषय के शिक्षक हैं वह आगरा की एत्मादपुर को सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं। डॉ.ओमवीर सिंह गणित विषय के शिक्षक हैं वह बसपा के टिकट पर अलीगढ़ के अतरौली सीट से चुनाव मैदान में हैं। जबकि डॉ विजय नारायण भूगोल विषय के शिक्षक हैं वह किशनी से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं।

3 को शिक्षकों ने अपना नेता बनाया, अब जनता के दरबार में

चुनाव लड़ रहे 5 शिक्षकों में से 3 शिक्षक संघ के पदाधिकारी व सदस्य हैं। इनको शिक्षकों ने अपना नेता चुना है। अब जनता के दरबार में समर्थन मांग रहे हैं। डॉ वीरेंद्र सिंह चौहान उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के अध्यक्ष हैं जबकि डॉ. ओमवीर सिंह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) के अध्यक्ष और डॉ. विजय नारायण (औटा) की कार्यकारिणी के सदस्य हैं।


TelegramWhatsappFacebookEmailWordPressInstagram
Exit mobile version