Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

पढ़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, एक नवम्बर से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेगा अभियान


पढ़ने के लिए चलेगा विशेष अभियान, एक नवम्बर से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेगा अभियान

लखनऊ:- सरकारी प्राइमरी व जूनियर स्कूलों में पढ़ने यानी रीडिंग के लिए विशेष अभियान एक नवम्बर से चलाया जाएगा। 45 दिनों तक चलने वाले इस अभियान को पूरे प्रदेश में एक साथ चलाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर दिया है। इस अभियान को एक नवम्बर से सभी स्कूलों समेत केजीबीवी में एक साथ शुरू किया जाएगा। इसके लिए क्लासवार अभियान न चला कर तीन समूहों में विभाजित करके चलाया जाएगा। समूह एक में बाल वाटिका से कक्षा 2, कक्षा 3 से 5 और कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के तीन समूह बनाए जाएंगे। हर हफ्ते नई तरह की गतिविधियां करवाई जाएंगी।

इसके लिए हर हफ्ते राज्य परियोजना कार्यालय से इन्फोग्राफिक्स, अभिभावक कैलेण्डर आदि भेजे जाएंगे। इसके लिए पहले अपने आसपास की चीजों को पहचानना और उस पर लिखे को पढ़ने के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। इस अभियान के तहत शिक्षकों के अलावा अभिभावक, भाई बहन या अन्य लोगों की मदद ली जाएगी। इसका कंटेंट नियमित रूप से अभिभावकों के व्हाट्सएप नंबर पर भी भेजा जाएगा। इसके लिए शिक्षक दीक्षा, प्रेरणा पोर्टल, एनसीईआरटी, नेशनल बुक ट्रस्ट, स्टोरी वीवर, प्रथम बुक्स, रूम टू रीड क्लाउड आदि पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। इसकी शुरुआत आसपास के परिवेश से करवाई जाए। इसके अलावा समझ के साथ पढ़ने की अवधारणा के तहत पढ़ना बताया जाए। विभन्न प्रकार की आकर्षक चित्रों वाली किताबों की सरल कहानियों की उपलब्धता बढ़ाई जाए। जोर-जोर से और साथ साथ पढ़ने पर बल दिया जाए। नेशनल एचीवमेंट सर्वे में सामने आया है कि कई बच्चे साधारण वाक्यों या गाद्यांश को पढ़ने में सक्षम नहीं है।

आदरणीय शिक्षकगण आप हमारे Whatsapp Group एवं टेलीग्राम से जुड़ सकते है!     https://chat.whatsapp.com/DGPSOlDwqoYEGOxZh8dlPc  टेलीग्राम:https://t.me/nipunbharat


Exit mobile version