Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

देव दीपावली // 4000 बेसिक शिक्षक और कर्मचारी बनेंगे दीपोत्सव का हिस्सा


देव दीपावली // 4000 बेसिक शिक्षक और कर्मचारी बनेंगे दीपोत्सव का हिस्सा

निष्ठा FLN 3.0 प्रशिक्षण Module-03 & 04 की लिंक

निष्ठा मॉड्यूल-03 की आकलन प्रश्रोत्तरी का हल कुल-40 प्रश्न

  निष्ठा Module-04 की गतिविधि के प्रश्नों का हल। 

निष्ठा मॉड्यूल-04 की आकलन प्रश्नोत्तरी का हल 40 प्रश्नों के उत्तर

वाराणसी:- वाराणसी का विश्व प्रसिद्ध आयोजन देव दीपावली पर काशीवासी शुक्रवार को दीपों से देवताओं का आवाहन करेंगे। इसके साथ ही केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री जी.किशन रेड्डी, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित देश-विदेश से आए मेहमान बनेंगे। देव दीपावली के आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 4000 शिक्षक और कर्मचारी भाग लेंगे गंगा पार रेती पर उन्हें 10 सेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है

बुधवार को सुबह से ही यहां शिक्षक योजना बनाते दिखे उनके साथ भी ऐसे वह शिक्षा विभाग उनके अन्य कर्मचारी भी थे। माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी रेती पर 5 सेक्टरों की जिम्मेदारी दी गई है। 5 सेक्टरों में उन्हें कुल 5 हजार दिए जलाने हैं। एक सेक्टर में छात्रों के साथ कई शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है बता दें कि गंगा महोत्सव के तीसरे दिन होने वाले इस आयोजन पर इस बार न केवल गंगा किनारे पक्के घाट बल्कि गंगा पार में रेत पर भी लाखों की संख्या में दीपक टिमटिमाते नजर आएंगे। इन सबके बीच आकर्षण का केंद्र एक बार फिर चेत सिंह घाट पर होने वाला लेजर शो बनेगा। इसके साथ ही गंगा पार रेस में बैलून फेस्टिवल के तहत चल रहे हॉट एयर बैलून की उड़ान और अस्सी घाट के सामने इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी नया रोमांच पैदा करेगी। गुरुवार को इन सब तैयारियों को अंतिम विराम दिया जा रहा है।

देव दीपावली का उद्घाटन शुक्रवार की शाम 5:00 बजे राजघाट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी इसके बाद क्रमशः सभी घाटों पर दीपक जलाने का क्रम शुरू होगा। 6 निजी संस्थानों द्वारा दश्वमेघ घाट सहित करीब आधा दर्जन घाटों पर गीत संगीत सहित विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे लक्ष्मी कुंड रामकुंड सहित शहर के अन्य कुंडो व तालाबों पर भी दीपक जलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों देव दीपावली समितियों व सामाजिक संस्थाओं की मदद से 15 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा इसके लिए पर्यटन विभाग ने 12 लाख दिया और तेल का प्रबंध किया है।

उधर शहर के विभिन्न सरकारी संस्थानों भवनों व बिजली पोल को तिरंगे रंग के झालरों से सजा दिया गया है शहर में दूरदराज से आने वाले लोगों के आवागमन और उनके वाहनों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग व वनवे की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है इस को लेकर गुरुवार को दिनभर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे


Exit mobile version