महिला कंडक्टर के 3200 पद भरेंगे

महिला कंडक्टर के 3200 पद भरेंगे
लखनऊ, परिवहन निगम में जल्दी ही 3200 संचिदा महिला परिचालकों की और भर्ती की जाएगी। अभी 1800 महिला परिचालकों की भर्ती की गई है। सरकार ने परिवहन निगम में 5000 संविदा महिला परिचालकों की भर्ती करने की घोषणा की गई थी।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि यह भर्तियां अनुबंध के तहत की जा रही है। शेष 3200 पदों पर भर्ती के लिए 15 से 25 जुलाई के बीच रोजगार मेले का आयोजन परिवहन निगम करने जा रहा है। अनुबंध के लिए महिला अभ्यर्थियों का ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन का सदस्य होना जरूरी है। एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस, स्काउट गाइड के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार पाने वाले अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों में पांच प्रतिशत का बेटेज भी दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि महिला परिचालकों को संविदा चालकों-परिचालकों के समान भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद बाले डिपो में नियुक्त किया जाएगा।
जिलों में इस तारीख को लगेगा रोजगार मेला
परिवहन मंत्री ने बताया कि 18 जुलाई को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी में, 22 जुलाई को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़, 25 जुलाई को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रमाणपत्री का सत्यापन ऑफलाइन किया जाएगा।