बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा विभाग

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 32 शिक्षक, रोका वेतन


बीएसए के आदेश पर 206 विद्यालयों का किया गया निरीक्षण

प्रतापगढ़। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में मंगलवार को 32 शिक्षक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने एक दिन के वेतन कटौती का आदेश दिया है। अनुपस्थित मिले शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। अभियान चलाकर किए गए निरीक्षण से शिक्षकों में खलबली मची रही।

विकासखंड कालाकांकर, लालगंज, मंगरौरा, गौरा और संडवाचंद्रिका के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण

करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम गठित की गई। बीएसए के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने 206 विद्यालयों का निरीक्षण कर हकीकत जानी। अधिकांश विद्यालयों में एक व दो शिक्षक बिना आदेश के ड्यूटी से गायब मिले।

मंगरौरा की शिक्षिका मोनिका, दीप्ति जायसवाल, रेखा पांडेय, रिंकू पांडेय, प्रसून सिंह, रवीश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई। लालगंज की अर्पणा सिंह, सुषमा द्विवेदी, रेनू सिंह, राजेश्वर व गौरा के रामप्रवेश यादव, रेनू शुक्ला, शैलेश यादव, मजूलेश सरोज, संतोष चौधरी, राजेश यादव, आनंद मिश्रा, कंचन मिश्रा, महेंद्र पाल भी अपने-अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित मिले।

कालाकांकर की शीला देवी, वीरेंद्र कुमार, अशोक मिश्रा, अर्चना, शशिपाल यादव, अनूप कुमार, शुभम सिंह व संडवाचंद्रिका के कुलदीप ओझा, राकेश पांडेय, सुधा सिंह, सुभाषचंद्र, सरिता देवी, कीर्ति भी अनुपस्थित मिलीं। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका गया है। आगे भी निरीक्षण कार्य लगातार जारी रहेगा।


Related Articles

Leave a Reply

Back to top button