वर्ष 2022 में 32 सार्वजनिक अवकाश, कुल 06 अवकाश रविवार को, देखें अवकाश तालिका

जिला प्रशासन ने वर्ष 2022 के अवकाश का कैलेंडर जारी कर दिया है। वर्ष 2022 में 32 सार्वजनिक अवकाश है। 06 अवकाश रविवार को होंगे।

इनमें 09 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती, 10 अप्रैल रविवार को रामनवमी, 10 जुलाई रविवार को बकरीद, 02 अक्टूबर रविवार को गांधी जयंती, 09 अक्टूबर रविवार को बारावफात व 25 अक्टूबर रविवार को क्रिसमस डे शामिल है।

31 अक्टूबर को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल और नरेंद्र देव जयंती होती है। निर्बंधित अवकाश के लिए कुल 33 दिन दिए गए हैं। इनमें से किसी भी 2 दिन  अवकाश सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं।

सार्वजनिक अवकाश में बकरीद और बारावफात चांद को देखकर घोषित करने वाले अवकाश हैं। वह भी रविवार को होंगे। कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल तक 31 अक्टूबर को निर्बंधित अवकाश नहीं था इस बार पहली बार इसे सूची में शामिल किया गया है।


Leave a Reply