104 प्रधानाध्यापकों को मिला निपुण सम्मान


104 प्रधानाध्यापकों को मिला निपुण सम्मान

Whatsapp ग्रुप Join करें। टेलीग्राम:Telegram ग्रुप Join करें।Whatsapp Channel LinkWhatsapp चैनल Join करें।

प्रयागराज। निपुण भारत मिशन योजना के तहत जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार को निपुण लक्ष्य प्राप्त करने वाले 104 प्रधानाध्यापकों व एआरपी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि जिले के लगभग 50 प्रतिशत विद्यालय 12 मार्च के पूर्व के आकलन तक निपुण हो चुके हैं।

निपुण विद्यालयों की संख्या 1428 से अधिक है। इसमें कौड़िहार जिले का सबसे पहले निपुण विकासखंड बना। वहीं, कौड़िहार के खंड शिक्षा अधिकारी क्षमा शंकर पांडेय, नीलम शाक्यवार,

कौड़िहार जिले का सबसे पहले बना निपुण विकासखंड एआरपी जय सिंह, प्रभा शंकर शर्मा, विष्णु मिश्रा, अजमल अमीन अंसारी, अवनीश सिंह और प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव, फूलचंद पटेल, गरिमा मेहरोत्रा, कंचन सिंह, नफीस अंजुम, सुधा त्रिपाठी समेत 104 प्रधानाध्यापकों सम्मानित किया गया। संचालन शत्रुंजय शर्मा ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र श्रीवास्तव, सहायक लेखा अधिकारी दीपक पांडेय, लालजी शर्मा, अंतरिक्ष शुक्ला, अरुण शुक्ला, प्रशांत कुमार ओझा, जिला समन्वयक राजीव त्रिपाठी, हिमांशु, आशीष पाल और मनीष चौधरी मौजूद रहे।


Exit mobile version