कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए करेंगे शत-प्रतिशत मतदान, पुरानी पेंशन बहाली है मुख्य मुद्दा

लखनऊ:- नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों ने 23 फरवरी को मतदान के बाद ही जलपान ग्रहण करने की शपथ ली है। नगर निगम के दर्जनों कर्मचारियों ने मतदान संकल्प के तहत शुक्रवार को झंडेवाला पार्क में मतदान का संकल्प लिया विधानसभा चुनाव 2022 में लखनऊ में वोटिंग के दिन करीब आने पर सभी में उत्साह बढ़ता जा रहा है। चुनावी माहौल चारों तरफ देखने लगा है सभी के पास अपने अपने मुद्दे हैं और विधायक चुनने की वजह अब सभी मतदान के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

झंडेवाला पार्क में मतदान संकल्प में दर्जनों नगर निगम कर्मचारियों ने मतदान जरूर करने का संकल्प लेने के साथ ही पार्क में मौजूद अन्य लोगों से अपने वोट का प्रयोग करने की अपील की। मतदान संकल्प के बाद सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग भी उठाई। स्थानीय निकाय नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शशि मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है जो मिलना चाहिए। नगर निगम एवं जलकर कर्मचारी संघ के महामंत्री कैसर रजा ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने की मांग की है। साथ ही नगर निगम के खत्म होते आय के स्रोत पर चिंता व्यक्त की है कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारियों के हितों को पूरा करने वाली सरकार को प्रदेश की जरूरत बताया।


Leave a Reply