Site icon बेसिक शिक्षा विभाग समाचार

कैबिनेट विस्तार: कभी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे छत्रपाल गंगवार, अब यूपी सरकार में बने मंत्री


 कैबिनेट विस्तार: कभी इंटर कॉलेज में शिक्षक थे छत्रपाल गंगवार, अब यूपी सरकार में बने मंत्री

लखनऊ:बरेली जिले की बहेड़ी से भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार ने रविवार की शाम को यूपी के मंत्री परिषद की शपथ ले ली है। सीएम योगी और अन्य विधायकों की मौजदूगी में राज्यपाल आंनदीबेन ने छत्रपाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई। आपको बता दें कि पार्टी हाईकमान से निर्देश मिलने के बाद वह एक दिन पहले ही लखनऊ रवाना हो गए थे। दमखोदा के रहने वाले छत्रपाल सिंह को 2002 में भाजपा से पहली बार टिकट मिला लेकिन उसमें हार गए थे। जिसमे सपा के मंज़ूर अहमद जीते थे। उनकी हत्या के बाद  भाजपा बसपा का गठबंधन हो जाने पर बसपा को समर्थन दिया था। 

2007 के चुनाव में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 2012 के चुनाव में हार गए। आरएसएस में सीतापुर में प्रचारक और विस्तारक के रूप में काम कर चुके है। आरएसएस से जुड़े होने की वजह से इन्हें भाजपा 2002 में सियासत में उतारा गया। छत्रपाल सिंह अपने गृह निवास धनी राम इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे उसके बाद वहीं प्रिंसिपल बनकर सन 2018 में रिटायर्ड हो गए। 2017 में बसपा के नसीम अहमद को हराने के बाद छत्रपाल गंगवार विधायक बने। पार्टी में कुर्मी चेहरे के रूप में विधानसभा चुनाव में भाजपा उनका इस्तेमाल करेगी। इसे पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की राजनीतिक भरपाई के रूप में देखा जा रहा है।


Exit mobile version